प्रवासी भारतीय दिवस में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहीं Kanpur की रूपल श्रीवास्तव, इंदौर में कार्यक्रम में हुई शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर की रूपल श्रीवास्तव यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहीं।

कानपुर के दयानंद गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रूपल श्रीवास्वत को प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिए इंदौर बुलायी गई है। वह राष्ट्रीय सेवा योजना की स्व्यंसेविका है।

कानपुर, अमृत विचार। दयानंद गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रूपल श्रीवास्तव को प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिए इंदौर बुलायी गई हैं। रूपल राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा आठ से लेकर दस जनवरी तक इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिए यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूपल श्रीवास्तव का चयन हुआ है।

राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख रूप से होंगे। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली मुख्य अतिथि और ऑस्ट्रेलिया की सांसद सुश्री ज़नेटा मैस्करेनहास कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की थीम प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार है। यहां पर उल्लेखनीय है कि रूपल ने मार्च 2022 में राष्ट्रीय युवा सांसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनितिधित्व किया था। 

रूपल श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में बतौर युवा प्रतिनिधि भाग लेने का अवसर मिला है। रूपल कहती हैं कि जब उन्हें जानकारी दी गयी कि उन्हें इंदौर में इस कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल रहा तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

इसका श्रेय रूपल श्रीवास्तव अपने पिता प्रतीक श्रीवास्तव को देती हैं जो उन्हें सदैव ही उत्साहित करते हैं। प्रवासी भारतीयों को युवाओं से जोड़ना भी इसका उद्देश्य है। स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी ने पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना की थी। उनकी अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय डायस्पोरा (प्रवासी) पर उच्च समिति की सिफारिशों के अनुसार इस दिन को मनाने का फैसला लिया।

प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम 'प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार' है। प्रवासी भारतीय दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में 70 देशों के 3500 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में की थी। यह भी बताया जाता है कि नौ जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

रूपल ने 10 और 11 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शहर को गौरवान्वित किया था।  
वह विजन कानपुर @ 2047 ई-पत्रिका की संपादक भी हैं, जो आयुक्त कानपुर मण्डल राज शेखर द्वारा परिकल्पित एक परियोजना है। वार्ता में रूपल ने कहा कि वह युवा प्रवासी भारतीय दिवस का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।  
उन्होंने कहा, 'मुझे इस मेगा इवेंट के लिए कुछ दिन पहले निमंत्रण मिला था।'

संबंधित समाचार