लखनऊ : कल बिजली घरों में जनसुनवाई
अमृत विचार, लखनऊ। लखनऊ विद्युत वितरण प्राधिकरण (लेसा) के सभी उपकेंद्रो, खंडीय एवं मंडलीय कार्यालयों पर सोमवार को संभव पोर्टल के माध्यम से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सिस गोमती के मुख्य अभियान संजय जैन ने बताया कि उपभोक्ताओं के समस्या के समाधान के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक उपेकेंद्रों पर अवर अभियंता और सहायक अभियंता, दोपहर 1 से 3 बजे तक खंडीय कार्यालयों पर अधिशासी अभियंता और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मंडलीय कार्यालयों पर अधीक्षण अभियंता जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान उपभोक्ताओं की सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
21 जनवरी को विशेष लोक अदालत
जनपद न्यायालय, लखनऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन आगामी 21 जनवरी को दोपहर दो बजे से किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में जनपद के समस्त अपर जनपद न्यायाधीशों द्वारा आपसी सहमति से वादों का निस्तारण किया जाएगा। वादकारी किसी भी न्यायालय में विचाराधीन अपने वादों का निस्तारण कराने के लिए विशेष लोक अदालत में सम्पर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-लविवि दीक्षांत की तैयारियां तेज, कुलपति ने किया निरीक्षण
