घने कोहरे में सड़कें गुम! उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम, दिल्ली-NCR में जीरो विजिबिलिटी
नई दिल्ली। दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह बेहद घना कोहरा छाया है। इतने घने कोहरे में विजिबिलिटी लगभग ना के बराबर है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले दो दिनों तक इस भीषण सर्दी से किसी तरह की कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में पारा कुछ इलाकों में 3 डिग्री के नीचे चला गया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत ने घने कोहरे की मोटी चादर ओढ़ रखी है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विज़िबिलिटी कम होने के कारण शारजाह से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। खराब मौसम की वजह से करीब 15 फ्लाइटें लेट हुई हैं।
कोहरे की वजह से चंदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेनें देर हुईं जिससे लोगों को दिक़्कतें हो रही। एक यात्री ने बताया,मैं हरिद्वार से आ रही, हमारी ट्रेन 4 घंटे देर है। एक अन्य यात्री ने बताया, हमारी ट्रेन 1:30 घंटा देर है।ठंड की वजह से दिक़्कत हो रही। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें लेट से चल रही हैं।
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें लेट से चल रही हैं। pic.twitter.com/Cb9dDVyzAN
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 9, 2023
कोहरे की वजह से फ्लाइटें लेट हो रही हैं। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें लेट से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड ठंड और कोहरे से आज (सोमवार), 9 जनवरी को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 जनवर 2023 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड और कोहरे की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह 5.30 बजे पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली और लखनऊ में जीरो द्रश्यता दर्ज की गई। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में भी जीरो दृश्यता रही।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। यहां के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि निचले इलाकों कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस दो डिग्री के आसपास है।
ये भी पढ़ें : बरेली: अभी ठंड से राहत नहीं... घना कोहरा छाने के साथ चलेगी शीतलहर
