बरेली: अभी ठंड से राहत नहीं... घना कोहरा छाने के साथ चलेगी शीतलहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को धूप निकलने से बाद भी गलन रही, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बरेली, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड से शहरवासियों को धूप ने कुछ राहत दिलाई। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से माइनस छह डिग्री सेल्सियस लुढ़कते हुए 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से मानइस तीन डिग्री की गिरावट के साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। धूप के बाद भी गलन में कमी नहीं आई। कार्यालय व प्रतिष्ठानों को जाते समय लोग ठिठुरते नजर आए।

दस्ताने, मफलर, हेलमेट और गर्म जैकेट पहनने के बाद भी दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन चालकों की कंपकंपी छूट रही थी। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को घना कोहरा व धुंध के साथ शीतलहर चलेगी। बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, इस दौरान 10-12 घंटे की रफ्तार से हवा चलना दर्ज की गई। शीतलहर और गलन की वजह से लोग घरों से तभी बाहर निकल रहे हैं, जब उन्हें बहुत जरूरी कार्य है।

घरों में हीटर और ब्लोअर चलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की जा रही है। दोपहर में जब धूप निकली तो ठंड से बचने की उम्मीद में लोग छत और पार्कों में गए, लेकिन वहां भी गलन कम नहीं हुई। शाम को रात फिर सर्द हो गई। 14 जनवरी के बाद धूप निकलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: गायक रंजीत रंधावा के गीतों पर देर रात तक थिरके लोग

संबंधित समाचार