चीनी मिलों ने तुरंत भुगतान शुरू नहीं किया तो मिल गेट पर होगी अगली सभा : वरुण गांधी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने कहा है या तो चीनी मिलें किसानों को गन्ने के बकाए का भुगतान करें या फिर वे प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने संसदीय क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अर्सियाबोज गांव में एक जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान तुरंत करें, नहीं तो वह इन मिलों के गेट पर सभा करेंगे। सांसद ने स्थानीय दो चीनी मिलों का नाम विशेष तौर पर लिया। 

उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को यह पद भरने चाहिये। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं। किसानों ने सांसद के सामने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया और कहा कि आवारा पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

इस पर वरुण गांधी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भी काफी शिकायतें आ रही हैं। किसानों ने एक चौकी प्रभारी की शिकायत की जिसे गांधी ने मंच से फटकार लगाई। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में एक बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट भी शामिल है। बाकी पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर सीटें पीलीभीत जिले की हैं।

ये भी पढ़ें : खनऊ: इन्वेस्टर समिट को लेकर कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने यूपी सरकार पर लगाया आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म