लखनऊ: ठंड से बचाव के लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 6 करोड़ रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है। कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच ठंड से बचाव के लिए राजस्व विभाग ने 30 जिलों को राहत कार्य के लिए 6 करोड़ 30 लाख रुपये जारी किए हैं। ठंड से निराश्रित और बेसहारा लोगों को बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों को जरूरत के आधार पर पैसा दिया गया है। प्रमुख सचिव ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: डाबर उत्पाद के बीच ले जाई जा रही 275 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

 

संबंधित समाचार