बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश परीक्षा से नहीं मेरिट से होगा प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित अधिकांश कोर्सों के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी। प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इस पर निर्णय लेने पर विचार किया जा रहा है।बीपीएड, बीएलएड, एमएड, एमएससी और एमफिल में मेरिट से प्रवेश हो सकते हैं, जबकि …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित अधिकांश कोर्सों के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी। प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इस पर निर्णय लेने पर विचार किया जा रहा है।बीपीएड, बीएलएड, एमएड, एमएससी और एमफिल में मेरिट से प्रवेश हो सकते हैं, जबकि एलएलएम की प्रवेश परीक्षा संभव है। बुधवार को रुविवि की प्रवेश समिति की बैठक होगी। इसमें प्रवेश परीक्षा निरस्त कर सीधे मेरिट से प्रवेश लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को प्रवेश परीक्षाएं रद कर मेरिट से प्रवेश लेने की राहत दी है। यही कारण है कि प्रशासन प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने से बच रहा है। बैठक का दूसरा-बिंदु प्रवेश प्रक्रिया की तिथि से जुड़ा है।

बढ़ सकती है यूजी-पीजी में पंजीकरण की तिथि
वहीं, विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त है, जो बुधवार को समाप्त हो रही है। अब तक लगभग 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। यूजीसी ने स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश 15 सितंबर तक पूर्ण करने की समय सीमा रखी है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन के पास अभी प्रवेश के लिए लगभग डेढ़ माह का समय है और वह प्रवेश तिथि बढ़ाने का पक्षधर है। इस पर भी समिति मुहर लगाएगी। वहीं, परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू समेत अन्य कोर्स में 31 अक्टूबर प्रवेश की अंतिम तिथि है।

बीसीआई के नियम होंगे लागू
एलएलएम की प्रवेश प्रक्रिया बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पूर्ण होगी। प्रोफेसरों के मुताबिक एलएलएम को लेकर अभी तक बीसीआई से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। समिति भी इस विषय पर विचार करेगी।

“प्रवेश समिति के समक्ष तिथि बढ़ोतरी और प्रवेश परीक्षा के बिंदु रखे जाएंगे। जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से प्रवेश होते रहे हैं। उसमें मेरिट से प्रवेश लिए जाएं या कोई दूसरी प्रक्रिया अपनाई जाए। समिति इस पर विचार करेगी।” -डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

“प्रवेश समिति के समक्ष तिथि बढ़ोतरी और प्रवेश परीक्षा के बिंदु रखे जाएंगे। जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से प्रवेश होते रहे हैं। उसमें मेरिट से प्रवेश लिए जाएं या कोई दूसरी प्रक्रिया अपनाई जाए। समिति इस पर विचार करेगी।” -डा. सुनीता पांडेय, कुलसचिव-एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार