बेंगलुरू में 16 जनवरी को कांग्रेस के महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 16 जनवरी को बेंगलुरु में पार्टी के एक महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना बना रही है और महिलाओं के लिए ‘गारंटी पत्र’ जारी करना चाहती है। 

ये भी पढ़ें- तस्करी का नया तरीका ! गुटखा खाने वाले ये Video देख लें तो बिना थूके दोबारा फिर देखेंगे 

शिवकुमार यहां रामनगर और मांड्या से ताल्लुक रखने वाले जनता दल (एस) के नेताओं विश्वनाथ और राधाकृष्ण के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, महिलाएं आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा हैं। कांग्रेस ने फैसला किया है कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 16 जनवरी को बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड में महिलाओं का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रियंका समेत कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

ये भी पढ़ें- कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रचनाकार रहमान राही का निधन, मनोज सिन्हा ने कहा- उनकी मृत्यु से ‘एक युग का अंत’

 

संबंधित समाचार