मेरठ: अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर की शास्त्रीनगर में 6 करोड़ की कोठी पुलिस ने की कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा और शमीम बंजारा की संपत्ति के कुर्क करने की कार्रवाई जारी है। सोमवार को बहसूमा पु‌लिस ने शास्त्रीनगर में सोमवार को 6 करोड़ की कोठी कुर्क की। पुलिस अब तक बंजारा बंधुओं की 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

बहसूमा पु‌लिस सोमवार को शास्त्रीनगर पहुंची। यहां, पहुंचने पर पुलिस को घर के दरवाजे बंद मिले। जिस, पर पुलिस सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुई। पुलिस के मुताबिक अकबर बंजारा के भाई शमीम बंजारा की तीन करोड़ की संपत्ति को मंगलवार को बिजनौर में कुर्क किया जाएगा। बिजनौर पुलिस मेरठ पुलिस के साथ मिलकर शमीम बंजारा की अवैध तरीके से अर्जित की गई जमीन को जब्त करेगी। 

बिजनौर के नगीना तहसील के औरंगाबाद गांव में शमीम बंजारा की 3 करोड़ की 54 बीघा जमीन को कुर्क किया जाएगा। बंजारा की अब तक पुलिस 35 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। अन्य संपत्तियों पर पुलिस लगातार जांच कर रही है। अंतरराष्ट्रीय गोवंश तस्कर अकबर बंजारा और सलमान बंजारा 19 अप्रैल 2022 को असम में हुए एनकाउंटर में मारे गए थे। गौतस्करों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: फार्म भरकर लौट रहे थे घर, कैंटर ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत

 

संबंधित समाचार