जौनपुर: पंचायत भवन के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन, गरीबों को बांटा कंबल
अमृत विचार, जौनपुर। महराजगंज जौनपुरअमृत विचार, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर में पंचायत भवन के निर्माण हेतु क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। वहीं विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भीषण ठंड में महराजगंज बाजार सरायगौरा दलित बस्ती सहित और गांव में गरीब मजलूम हजार बस्ती के लोगों को लगभग ढाई सौ कंबल वितरण किया।
कंबल वितरण करने के बाद उन्होंने बताया कि सरकार हर तरफ से गरीब, मजलूम, असहाय लोगों के लिए ठंड से बचाव के लिए तत्पर है। इस दौरान कंबल पाने वाले लोगों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर धनिया मंडल अध्यक्ष बलबीर प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, संदीप पांडे, राजेश यादव, सुनील, सुशील, जगदीश, जय सिंह दिलीप, अरविंद प्रभाकर, रामजीत मैन, बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें :- यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुये तबादले, देखें लिस्ट
