ट्रैक्टर से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहन के घर जाते समय हादसा

पयागपुर, बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डोलकुंवा निवासी अशोक कुमार तिवारी (30) पुत्र शांति प्रसाद तिवारी  सोमवार को बाइक से अपनी बहन की ससुराल जा रहा था। युवक पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा बहराइच मार्ग पर शुकुलपुरवा अमदापुर गांव के पास पहुंचा। तभी रात में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में भिंड़त हो गई। सिर में चोट अधिक लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पयागपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार