Moscow-Goa Chartered Flight: बम की धमकी के बाद मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट की जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
अहमदाबाद। मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट की बम की धमकी (Bomb Threat) के बाद सोमवार (9 जनवरी) को गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। 200 से ज्यादा यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट में संदिग्ध पदार्थ होने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लोकल पुलिस, एंबुलेंस और बम स्क्वायड मौके पर है।
अभी के लिए जामनगर एयरपोर्ट पर कलेक्टर पुलिस समेत बॉम्ब डिस्पोजल स्कॉड भी पहुंच गया है। विमान की तलाशी ली जा रही है, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विमान में 200 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। अब ये बम वाली सूचना कहां से आई थी, किसने दी थी, अफवाह थी या सच्चाई, एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज), अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी 236 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मॉस्को से गोवा जा रहे विमान को बम रखे होने की धमकी मिलने के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतार लिया गया। विमान उतारने के बाद, सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस, बीडीडीएस और स्थानीय अधिकारी अब पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं।”
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर CRPF की महिला मार्चिंग बैंड टुकडी करेगी पथ संचलन
