अयोध्या: गन्ना लदी ट्राली पलटने से छात्रा व महिला घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। शुगर मिल को जा रही गन्ना लदी ट्राली पलटने से सड़क के किनारे खड़ी महिला सहित एक छात्रा चपेट में आने से घायल हो गई। हादसा खजुरहट धर्मगंज मार्ग पर भवनाथपुर के पास सोमवार की देर शाम हुआ।

ग्रामीणों की मदद से घायल महिला कुंती देवी निवासी पृथ्वी गंज बीकापुर और छात्रा साधना निवासी गोविंदपुर बीकापुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अभिषेक ने प्राथमिक उपचार के बाद कुंती देवी को गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: कोहरे के चलते आपस में टकराए अल्कोहल से भरे तीन टैंकर, ड्राइवर की मौत

संबंधित समाचार