BJP विधायक नंदकिशोर का वीडियो ट्वीट कर सपा ने लगाया यह गंभीर आरोप, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की सियासत में कुछ दिनों से सपा और भाजपा के बीच ट्विटर वार चल रहा है। ऐसे में अब नया मामला गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर से जुड़ा एक वीडियो सपा ने ट्वीट किया है। साथ ही उन पर आम लोगों को भड़काने का आरोप भी लगाया है। 

सपा ने ट्वीट कर लिखा, गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर जनता को बिजली कर्मियों की हत्या करने और उन्हें मारने के लिए भड़का रहे हैं। बेहद शर्मनाक! यही है भाजपा नेताओं का वास्तविक चरित्र। हो कार्रवाई।

सपा के इस ट्वीट पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी सफाई में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि वीडियो को तोड़ मरोड़कर किया जा रहा है पेश, क्या है वायरल वीडियो की असलियत? स्वंय विधायक नंदकिशोर गुर्जर से सुनिए।"

वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक ने इस मामले में ट्वीट कर जवाब दिया है। नंदकिशोर गुर्जर ने लिखा, "झूठ बोलना-गुंडों का पोषण सपा का इतिहास है। वीडियो को आधे झूठ के साथ सपा और आपके एजेंट पोस्ट कर रहे है। यह बात बिजली कर्मियों के लिए नहीं है। सपा को दर्द इसलिए हो रहा है क्योंकि फर्जी बिजलीकर्मी बनकर, परिवार को बंधक बनाकर 1.5 लाख लूटने वाले भी सपा के ही गुंडे है।"

इसके साथ ही भाजपा विधायक ने कहा, "सुना है कल भी महिलाओं से अभद्रता करने और ओछी टिप्पणियां करने वाले आईटी सेल के कार्यकर्ता को छुड़ाने स्वंय अखिलेश यादव पहुंचे थे।" 

वहीं सपा के आरोप पर भाजपा विधायक नंदकिशोर ने भी एक वीडियो पोस्ट कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "एक समाचार चैनल पर मैंने देखा। वहां कोई हत्या करने की बात नहीं है। जबकि मैंने कहा है कि वहां जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी, रोड़ के उसपार दिल्ली है, वहां से आ रहे हैं। वे लोगों के घरों में घुसते हैं। उसके बाद लोगों को बंधक बना कर लूटपाट करते हैं। ऐसी घटनाएं कई घरों में हुई हैं।"

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: 20 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संबंधित समाचार