महाराष्ट्र: अजंता की गुफाओं में प्रवेश से पहले क्यूआर कोड से मिल सकेगी चित्रकला की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित प्रसिद्ध अजंता की गुफाओं के प्रवेश पर जल्द ही क्यूआर कोड उपलब्ध होगा, जिससे आगंतुकों को वहां की चित्रकलाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एएसआई शहर में जी-20 से जुड़े आयोजन से पहले इस तरह की प्रणाली उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - भारत लगातार कुशल और दक्ष हो रहा है: धर्मेन्द्र प्रधान 

जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत महिला 20 (डब्ल्यू 20) की 'पहली बैठक' अगले महीने शहर में आयोजित की जाएगी। जी20 की चर्चाओं में लिंग संबंधी विचार-विमर्श के लिए 2015 में ‘डब्ल्यू 20’ की स्थापना की गई थी। पांचवीं सदी की अजंता की गुफाओं में चित्रकलाएं जातक कथाओं को प्रदर्शित करती हैं।

ये भी पढ़ें - विशाखापत्तनम नौसैनिक गोदी घोटाला: CBI ने दर्ज किया पूर्व गैरिसन इंजीनियर के खिलाफ मामला

संबंधित समाचार