लखनऊ: विश्व कल्याण के लिए मां पीताम्बरा 108 कुंडीय महायज्ञ 22 जनवरी से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मां पीताम्बरा का 108 कुंडीय महायज्ञ की शुरूआत 22 जनवरी से होगी। राजधानी के झुलेलाल वाटिक के समीप उपासना स्थल पर 22 जनवरी से 30 जनवरी तक यह महायज्ञ होगा। बताया जा रहा है कि यज्ञ का आयोजन दांडी स्वामी श्री रामाश्रय जी महाराज के नेतृत्व में होना है। विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस महायज्ञ में हजारों भक्त हिस्सा लेंगे। यज्ञ की तैयारियां जोरो पर हैं। जिसको देखने के लिए आज दांडी स्वामी श्री रामाश्रय जी महाराज ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण भी किया है।

Image Amrit Vichar(25)

इस दौरान आरएसएस गौसेवा गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक अजीत महापात्रा समेत यज्ञ समिति के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्र के खाद्य व सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की है।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मां पीताम्बरा का 108 कुंडीय महायज्ञ को लेकर खुशी जाहिर करते हुये कहा है कि इस महायज्ञ में शामिल होने भर से जीवन के कष्ट मिट जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि महायज्ञ लखनऊ में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मां जगदम्बा के महिमा का वर्णन करना बहुत ही मुश्किल है,लेकिन मां की कृपा हो जाये तो जीवन नैया पार हो जाती है।

यह भी पढ़ें:-निराश्रित गोवंश की समस्या का हो रहा स्थायी समाधान, सांसद-विधायक भी करें सहयोग: सीएम योगी

संबंधित समाचार