अमौसी एयरपोर्ट पर पांच घंटे तक नहीं उतर सके विमान
बंगलुरु व इंदौर से लखनऊ आने वाली फ्लाइटें निरस्त, हवाई यात्रियों में अफरातफरी
लखनऊ । कोहरे से दृश्यता शून्य होने के चलते मंगलवार की सुबह पांच घंटे तक चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर विमान नहीं उतर सके। मंगलवार को दो उड़ानें निरस्त कर दी गईं। वहीं कई उड़ानें घंटों देरी से आईं। वहीं रेल संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा। गोरखधाम एक्सप्रेस ( 12556 ) 13 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस ( 13240) 11 घंटे देरी से चारबाग स्टेशन पहुंचीं। वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस और लखनऊ मेल भी लेटरही। उधर, मुंबई से आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-5391 और बेंगलुरु से आनी वाली 6ई-6353 उड़ान को भी निरस्त कर दिया गया। रियाद से आने वाली फ्लाईनस की उड़ान सबसे अधिक प्रभावित रही। जेद्दा लखनऊ उड़ान भी सबसे अधिक देरी से आने वाली उड़ानों में शामिल रही। इस कारण एयरपोर्ट पर अफरातफरी रही। बोर्डिंग कराने के लिए यात्री परेशान रहे।
अधिक देरी से आयी यह उड़ानें
उड़ान संख्या -देरी मिनट में
जी82619 मुंबई लखनऊ 46
6ई1412 शारजाह लखनऊ 39
6ई-146 चंडीगढ़-लखनऊ 129
एक्सवाई333 रियाद लखनऊ 384
एफजेड 443 दुबई लखनऊ 96
एसवी890 जेद्दा लखनऊ 405
6ई 6552 गुवाहाटी लखनऊ 119
एआइ625 मुंबई लखनऊ 114
एआइ431 दिल्ली लखनऊ 80
जी8808 बेंगलुरु लखनऊ 116
जी8397 मुंबई लखनऊ 46
6ई146 लखनऊ गुवाहाटी 113
आइ5552 लखनऊ दिल्ली 103
आइ51426 लखनऊ बेंगलुरु 75
क्यूपी1122 लखनऊ मुंबई 153
एफजेड444 लखनऊ दुबई 111
यह ट्रेनें देरी से पहुंची लखनऊ
ट्रेन नंबर व नाम देरी घंटे में
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12:30
12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 6:30
13240 कोटा पटना एक्सप्रेस 11
12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 8 घंटे
13414 फरक्का एक्सप्रेस 4:45
12430 एसी एक्सप्रेस 2:45
12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 5:30
15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस 4:30
13010 दून एक्सप्रेस 3:45
22356 चंडीगढ़ पाटलिपुत्र सुपरफास्ट 8:30
13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस 8
13006 अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल 5:30
12332 हिमगिरी एक्सप्रेस 10:30
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 9:30
13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल 5 घंटे
15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 6:45
13483 फरक्का एक्सप्रेस 9
12420 गोमती एक्सप्रेस 5:15
13257 आनंद विहार दानापुर एक्सप्रेस 5 घंटे
ये भी पढ़ें : लखनऊ : 60 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी आवासीय सुविधा
