Kanpur : ग्रिफान गिद्ध के बाद अब यह जीव बना चर्चा का विषय, दूर-दराज से देखने आ रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में ग्रिफान गिद्ध के बाद अब सफेद उल्लू नजर आया।

कानपुर में ग्रिफान गिद्ध के बाद सफेद उल्लू नजर आया। नवीन मार्केट स्थित एक दुकान के ऊपर बैठे उल्लू को देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम उल्लू को ले गई।

कानपुर, अमृत विचार। ग्रिफान गिद्ध के बाद अब सफेद उल्लू शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ। बुधवार को सफेद उल्लू नवीन मार्केट में देखा गया। सफेल उल्लू एक दुकान के ऊपर बैठा नजर आया। खबर फैलते ही उल्लू को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम उल्लू को ले गई। 

पूर्व में ग्रिफान गिद्ध को लोगों ने पकड़ा था

प्रदेश के सबसे बड़े चिड़ियाघर में गिफेन प्रजाति का एक और गिद्ध पहुंच गया है। हिमालयों में पाया जाने वाला यह गिद्द शहर के ही ईदगाह कब्रिस्तान में लोगों को दिखा, जिसे लोगों ने ही चादर की मदद से रेस्क्यू किया और पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद यह चिड़ियाघर लाया गया। यहां उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। करीब चार से पांच फीट लंबे पंख वाले इस गिद्ध की लंबाई भी डेढ़ से दो फीट है। यह 12 किलो वजन का स्वस्थ गिद्ध है। उम्र करीब 15 मानी जा रही है और पहले दिन इसने 800 ग्राम मीट खाकर सेहतमंद होने का प्रमाण भी दिया है। 

संबंधित समाचार