बरेली: फर्जी नगर निगम की टीम कर रही  टैक्स वसूली, नगर आयुक्त को भनक तक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की फर्जी टैक्स टीम वसूली करने के लिए शहर में घूम रही है। नगर निगम को इसकी भनक तक नहीं है या वह जान कर अनजान बनी हुई है। चार दिन से यह टीम वार्ड नंबर 71 नई बस्ती जगतपुर में फर्जी टैक्स की रशीद बना कर टैक्स वसूली करने में लगी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

वहाँ के पार्षद ने जब नगर निगम में इसकी जानकारी ली तो पता चला कोई भी नगर निगम की टीम टैक्स के लिए नहीं निकली है। जब पार्षद ने फर्जी टीम की शिकायत करने को कहा तो टीम ने उसे 2 लाख रुपए देने को कहा। भाजपा पार्षद ने इसकी शिकायत थाना बारादरी में की है।

वार्ड नंबर 71 के भाजपा पार्षद शारिक अब्बासी का आरोप है कि नई बस्ती जगतपुर में 4 दिन से लगातार नगर निगम की फर्जी टैक्स टीम फर्जी रसीदें फर्जी बनाकर टैक्स के नाम पर वसूली कर रही है। चार-पांच लोग पूरा गैंग बनाकर लाखों रुपए की उगाही कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम से की तो पता चला कोई टीम टैक्स के लिए नहीं जा रही है।पार्षद ने इसकी शिकायत भाजपा के पदाधिकारियों से की। इस मामले में आज भाजपा पार्षद शारिक अब्बासी ने थाना बारादरी में की है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क पर दो सिपाहियों का दंगल... मारपीट के बाद अब होगी विभागीय जांच, VIDEO वायरल

संबंधित समाचार