आज का राशिफल। 12 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्य निर्बाध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे। प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर के लिए नई वस्तुओं को खरीद सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

वृष

आज योग्यता और दूरदृष्टि के कारण लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में तनाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। कार्यभार की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वार्थ भाव के कारण मित्रों का भरोसा खो सकते हैं।

मिथुन

आज अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना है। कारोबारियों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। युवा जातक प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क

आज आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। नए उत्पाद और सेवाओं में धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है। खानपान की शुद्धता का पर्याप्त ध्यान रखें। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे। 

सिंह

आज आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। मित्रों और हितैषियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी मनोबल को बढ़ाएगा। संतान के कार्यों पर आपको गर्व होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे।

कन्या

आज धन की कमी दूर होगी। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े होने की संभावना है। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी। बेमन से कार्यों को करने से बचना चाहिए। आडंबर और दिखावे से बचे।

तुला

आज थोक व्यापारियों को कारोबार में शानदार लाभ मिलेगा। नई तकनीक का प्रयोग करने से आपको आसानी होगी। महिलाओं को पति से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ है। बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे।

वृश्चिक

आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। सभी काम व्यवस्थित रूप से पूर्ण होंगे। कार्यशैली में सुधार आएगा। कुछ कार्य आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यापारिक संबंधों में घनिष्टता आएगी।

धनु

आज अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। अचानक कोई रिश्तेदार घर आ सकते हैं। उधार लिया हुआ धन वापस करने के लिए दिन अच्छा है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपनों के लिए समय निकाल लेंगे।

मकर

आज गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। गैरकानूनी कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज आपका आत्मविश्वास बेहतरीन रहने वाला है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाक़ात होगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। मनोरंजन को पर्याप्त समय देंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम मिलेंगे।

मीन

आज आप आराम के मूड में रहेंगे। योजनाओं को क्रियान्वित कर पाने में सफल रहेंगे। संपत्ति की डील से लाभ मिल सकता है। व्यापार के नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं।

संबंधित समाचार