उत्तराखंड : जोशीमठ पहुंची आर्मी, प्रशासन को राहत पहुंचाने में करेगी मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोशीमठ, अमृत विचार। जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि अस्थाई रूप से विस्थापित हुए लोगों को राहत सामग्री दी जा रही है। हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं।

वहीं जनरल मनोज पांडे का बयान सामने आया है। जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जहां तक बाईपास रोड का संबंध है, काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। लेकिन अग्रिम इलाकों तक हमारी पहुंच और परिचालन संबंधी तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। हम स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

संबंधित समाचार