मथुरा: बांके बिहारी के दरबार में पति के साथ हाजिरी लगाने आईं बबिता फोगाट

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा/वृंदावन, अमृत विचार। अर्जुन पुरुस्कार विजेता ओलंपियन बबिता फोगाट गुरुवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची। नामचीन रेसलर ने बेटियों पर होने वाले अत्याचार के ग्राफ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। तभी महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर काबू पाया जा सकता है। नवयुवक दूसरों की बहन बेटियों को भी अपनी बहन-बेटी की तरह समझे। तभी बेटियों पर होने वाले अत्याचार कम हो सकते हैं। इसमें नवयुवकों के परिजनों को भी अहम भूमिका अदा करनी होगी। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: दो करोड़ 70 लाख की जमीन कराई कब्जा मुक्त, लगाया बोर्ड

उन्हें अपने बच्चों को सिखाना होगा कि दूसरों की बहन बेटी भी अपनी बहन बेटी की तरह होती है। समाज की हर बेटी को अपना समझा जाएगा तभी बेटियां भयमुक्त हो सकती हैं।  उन्होंने बेटियों से भी सबल बनने की अपील की। कामनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहलवान बबिता फोगाट अपने पहलवान पति विवेक सुहाग के साथ गुरुवार की सुबह ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंची। विधिवत दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ठाकुर जी के दरबार में आना अपने आप में सुखद अनुभूति है। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: कंटेनर से टकराई विदेशियों की मिनी बस, आठ घायल

 

संबंधित समाचार