मथुरा: कंटेनर से टकराई विदेशियों की मिनी बस, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा, अमृत विचार। उत्तर भारत में जैसे जैसे कोहरा अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। ठीक उसी तरह हाइवे पर वाहन चालकों का चलना मुश्किल होता जा रहा है। पिछले कई दिन से हालात इतने खराब हैं कि हाइवे पर चालकों को रैंग-रैंग कर चलना पड़ रहा है। इसके बाद भी लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें सबसे अधिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर हो रही है।

ये भी पढ़ें- मथुरा : रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची गायब, मामला दर्ज 

मंगलवार की सुबह विदेशी सैलानियों की मिनी बस संख्या HR 55 AG 9952 नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। अभी वह यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा के समीप पहुंची ही थी कि सामने चल रहे आईसर कंटेनर HR 38 AD 2578 में घुस गई। कोहरा होने के बाद भी चालक की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह मिनी बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। परिणाम स्वरुप न्यूयॉर्क निवासी 58 वर्षीय लुइस  बजारों, 65 वर्षीय एंड्रिया गोल्डिंग, 60 वर्षीय करला लीच, 22 वर्षीय केटी मेकमेकिन, 52 वर्षीय रोहंडा डीवाल, 53 वर्षीय पोल  पुरिईट तथा गाड़ी का चालक नई दिल्लीके आया नगर निवासी सुभाष पुत्र उमेद सिंह, परिचालक नई दिल्ली के परवांश मौहल्ला निवासी हरप्रीतसिंह पुत्र गुरुदेव सिंह घायल हो गए।

घायलों में ड्राइवर व कोड्राइवर और दो विदेशी यात्रियों रोहण्डा और करला को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही मांट टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने अधिकारियों को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही विदेश मंत्रालय को भी दुर्घटना में घायलों की सूचना भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें- मथुरा: पिस्टल दिखाकर प्रेमिका का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार