अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन, शाहजहांपुर में उत्सव का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को जहां भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर पूजन हो रहा था, तो यहां शाहजहांपुर में उत्सव सा माहौल दिखाई दे रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरों को मंगलवार शाम से ही सजा दिया गया था। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही यहां भी लोगों ने मंदिरों और घरों …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को जहां भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर पूजन हो रहा था, तो यहां शाहजहांपुर में उत्सव सा माहौल दिखाई दे रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरों को मंगलवार शाम से ही सजा दिया गया था। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही यहां भी लोगों ने मंदिरों और घरों में भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन किया। वहीं डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद ने विसरात स्थित हनुमतधाम मंदिर पर पूजा अर्चना की।

हनुमतधाम मन्दिर को अयोध्या की तर्ज पर रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया था। मंदिर को चारों ओर से भगवा रंग से सराबोर कर दिया गया। रामभक्त उत्साह के साथ ढोल की थापों पर भगवान राम की जय जयकार कर रहे थे। इसी बीच दोपहर डीएम-एसपी हनुमंतधाम मंदिर पहुंचे, यहां दोनों अधिकारियों ने भगवान श्रीराम दरबार के सामने खड़े होकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान रामभक्तों ने दोनों अधिकारियों के सामने एक बार फिर जयश्रीराम के नारे लगाए।

दोनों अधिकारियों सभी से अपील करते हुए कहा कि निःसंदेह आज का दिन रामभक्तों के लिए उल्लास और उत्साह का दिन है, फिर भी भूमि पूजन के उत्साह को शान्ति पूर्वक मनाए। एसपी बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद की गई है। जनपद की सीमा पर बैरिकेडिंग करके नाकाबंदी करके संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर ही उन्हें आगे जाने दिया जाता है। मंदिरों आदि स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।

संबंधित समाचार