संभल: पुलिस ने गिरफ्तार किया 25,000 का इनामी बदमाश, कई मुकदमे दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी,अमृत विचार। कोतवाली पुलिस 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उस पर लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है। 

गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि 25,000 का इनामी बदमाश गुलडेहरा रोड स्थित ज्यारत के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए।

 प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पवार के अनुसार पकड़ा गया आरोपी  डैनी उर्फ आकाश है। आरोपी पर कोतवाली में लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज है। यह काफी समय से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें:- संभल: मुकदमे में धारा बदलने के लिए रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

संबंधित समाचार