संभल: मुकदमे में धारा बदलने के लिए रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव ड़ढूमरा में मारपीट के आरोपी से मांगे थे 5,000 रुपये, एक दिन पहले दरोगा का दूसरे थाने में हो गया था तबादला

संभल/गुन्नौर, अमृत वितार। मारपीट के मामले में मुकदमे की धारा बदलने के लिए ग्रामीण से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दरोगा का तबादला बनियाठेर थाने में हो गया था। इसके बावजूद वह जुनावई थाने की एक जांच के मामले में रिश्वत मांग रहा था।

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ड़ढूमरा गांव में 31 दिसम्बर को देवेंद्र सिंह व सत्यप्रकाश के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। देवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने को जुनावई थाने में तहरीर दी थी। हालांकि बाद में बैरपुर  चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने सुलह हो गई थी। इस बीच बाद में देवेंद्र सिंह की  तहरीर के आधार पर थाने में सत्यप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।

मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा धर्मेंद्र सिंह तोमर ने गंभीर धाराएं हटाने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस बीच दरोगा का तबादला बनियाठेर थाने में  हो गया। 10 जनवरी को उसने ज्वाइन भी कर लिया। इसके बाद भी गंभीर धाराओं में चार्जशीट लगाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। इस पर सत्यप्रकाश ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई।

 बुधवार को दरोगा धर्मेंद्र तोमर को फोन करके  जुनावई में डॉ. केएस तोमर के अस्पताल के पास बुलाया। सत्यप्रकाश के साथ ही एंटी करप्शन की टीम भी मौके पर पहुंच गई । जैसे ही सत्यप्रकाश ने दरोगा को 5,000 रुपये दिए,  टीम ने तत्काल उसे दबोच लिया। दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें - संभल: घने कोहरे में कंटेनर और ट्रक भिड़े, चालक घायल

संबंधित समाचार