संभल: घने कोहरे में कंटेनर और ट्रक भिड़े, चालक घायल
संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में घने कोहरे के बीच चीनी लदे कंटेनर और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे कंटेनर चालक घायल हुआ।
मंगलवार की सुबहमोहम्मद आसिफ पुत्र नौशे अली निवासी चकापुर कदीम तहसील शाहबाद मीरगंज जिला बरेली कंटेनर में चीनी लादकर लोधीपुर की तरफ से असमोली चीनी मिल जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे घने कोहरे के बीच असमोली-लोधीपुर मार्ग पर गांव मढ़न और मुबारकपुर बंद के बीच नहर के पास कंटनेर की सामने से ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर के केबिल में फंसकर चालक भी घायल हो गया। नजारा देखकर गुजरने वाले राहगीर रुके। राहगीरों की मदद से हेल्पर ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल कंटेनर चालक का झोलाछाप से उपचार कराया गया। मार्ग पर हादसा होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन भी बाधित रहा।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : 2257 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलने से जिला प्रशासन गदगद
