बरेली: पीएम मोदी के चर्चित मिशन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे परीक्षार्थी
माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित मिशन परीक्षा पे चर्चा 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस चर्चा में बरेली के परीक्षार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाने के लिए माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम होगा। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए पत्र जारी किया गया है।
इसमें कहा गया कि चर्चा कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से चार परीक्षार्थी व एक शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य है। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को तनावमुक्त रहने व बगैर घबराए परीक्षा में शामिल होने का मंत्र देंगे। इसमें शहर के तमाम स्कूलों के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। हालांकि लाइव प्रसारण होने से किसी भी बच्चे को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का तो मौका नहीं मिलेगा। प्रत्येक विद्यालय को इस संबंध में डीआईओएस कार्यालय को सूचना शनिवार तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कटरी ट्रपल मर्डर केस, कभी रहे जिगरी दोस्त...जमीन की खातिर बन गए दुश्मन
