बरेली: नाले में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीती रात घर से निकले युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नवाबगंज के अभयराजपुर के रहने वाले भूपराम का 28 वर्षीय बेटा सुनील कुमार बीती रात घर से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। कई जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को आज सूचना मिली कि कतौया गांव के नाले में एक शव पड़ा हुआ है। परिजनों ने जाकर देखा तो हैरान रह गए। वह शव सुनील का था। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का आगाज, भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ, देखें Video

संबंधित समाचार