CM योगी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सहायता देने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए प्रतापगढ़ निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान शिव बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद शिव बहादुर सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शहीद शिव बहादुर सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।


ये भी पढ़ें -लखनऊ: OTP भेजकर खाते से उड़ाए 44 हजार रुपये   

संबंधित समाचार