पंजाब : Congress की 'भारत जोड़ो यात्रा' लाढ़ोवाल से फिर शुरू, थोड़ी देर पहले ही हुआ था सांसद का निधन
लुधियाना (पंजाब)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से फिर शुरू हुई। इस पदयात्रा ने लोहड़ी उत्सव के कारण शुक्रवार को एक दिन का विराम लिया था। यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था। यात्रा के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला और पार्टी के अन्य नेताओं ने गांधी के साथ पदयात्रा की। भीषण ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए।
LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Ladowal, Punjab. https://t.co/YQ82uSimze
— Congress (@INCIndia) January 14, 2023
पार्टी के कई समर्थक यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज लेकर चले। यह यात्रा कपूरथला में फगवाड़ा के मेहत गांव के पास रात्रि विश्राम करेगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।
जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी जी के आकस्मिक निधन की खबर कांग्रेस परिवार के लिए बेहद पीड़ादायी है।
— Congress (@INCIndia) January 14, 2023
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य की भावनाएं संतोख जी के परिजनों और समर्थकों के साथ है। pic.twitter.com/wrykVTbD80
ये भी पढ़ें : Video : Congress सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, Bharat Jodo Yatra के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, यात्रा रोकी
