IND vs SL 3rd ODI : शुभमन गिल-विराट कोहली का शानदार शतक, भारत ने दिया 391 का टारगेट

टीम इंडिया इस सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है

IND vs  SL 3rd ODI : शुभमन गिल-विराट कोहली का शानदार शतक, भारत ने दिया 391 का टारगेट

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को केरल के तिरुवनन्तपुरम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। टीम इंडिया इस सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है।

भारत ने श्रीलंका को दिया 391 रनों का टारगेट
भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन बनाए। विराट कोहली भारतीय पारी के आकर्षण का केंद्र रहे। कोहली ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और आठ छक्के लगाए। शुभमन गिल ने भी 116 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली का शानदार शतक
विराट कोहली ने 46वां वनडे शतक जड़ दिया है। जबकि श्रेयस 15वें अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। भारत ने 43.1 ओवर में दो विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। 

दो श्रीलंकाई खिलाड़ी घायल
फिलहाल खेल कुछ देर से रुका हुआ है। दो श्रीलंकाई खिलाड़ी जेफरी वेंडरसे और अशेन बंडारा चौका बचाने के चक्कर में घायल हो गए हैं। हैं।

शुभमन गिल आउट
शुभमन गिल 116 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गिल ने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्का लगाए। 

शुभमन गिल का शतक
शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। गिल ने 89 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस दौरान गिल ने 11 चौके और दो छक्का लगाया। भारत का स्कोर एक विकेट पर 215 रन है। विराट कोहली भी अर्धशतकीय आंकड़े को पार कर चुके हैं।

शुभमन गिल की एक और फिफ्टी
शुभमन गिल ने करियर की छठी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। इस सीरीज में उनकी दूसरी फिफ्टी है। वनडे टीम में वह बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की करते जा रहे हैं। 21 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1/ 135 है।

टीम इंडिया को पहला झटका, भारत का स्कोर 100 पार
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा 49 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर विराट कोहली आ गए हैं, वह अब शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 111 रन हो गया है।

दो-दो बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें
भारत ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं। टीम ने हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक की जगह सूर्यकुमार यादव और वाशिगंटन सुंदर को शामिल किया। श्रीलंका ने भी दो बदलाव किए हैं, उसने एशेन बंडारा और जेफ्रे वांडरसे को धनजंय डि सिल्वा और दुनिथ वेलालागे की जगह शामिल किया।  

सूर्यकुमार यादव को मिली प्लेइंग-11 में जगह
भारत की प्लेइंग-11 : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका की प्लेइंग-11: अविष्का फर्नांडो, एन. फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एशन भंडारा, चरिथ असालंका, दसुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, जे. वांडेर्से, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरु कुमारा

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS Test : रविंद्र जडेजा के सामने फिटनेस साबित करने की चुनौती, टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे