नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले की हुई पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यूनीवार्ता को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार नागपुर पुलिस ने शनिवार को फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के बेलगावी में जेल बंद एक कैदी ने गडकरी को जान से मारने की धमकी दी थी। 

ये भी पढे़ं- देश की सुरक्षा को कोई चुनौती नहीं आने दी जाएगी : सेना प्रमुख मनोज पांडे 

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले की पहचान कुख्यात गैंगस्टर और हत्या के आरोपी जयेश कांता के रूप में हुई है, जो बेलगावी जेल बंद है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि जयेश कांता ने जेल से अवैध रूप से तीन बार फोन कर खामला, नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को धमकी दी। जयेश ने टेलीफोन ऑपरेटर को बताया कि वह 'डी-गैंग सदस्य' था और उसने गडकरी की सुरक्षा के लिए जबरन वसूली के रूप में 100 करोड़ रुपये की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर मंत्री को बम विस्फोट में मारने की धमकी दी। 

ये भी पढे़ं- कपड़े के गोदाम में 99.44 लाख रुपये की चोरी, पानी की खाली बोतलों की मदद से पुलिस ने सुलझाया केस

 

संबंधित समाचार