हल्द्वानीः चार माह के बेटे को बचाने में मां ने गवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार के लिए निकले एक दंपत्ति की बाइक स्पीड ब्रेकर पर अचानक अनियंत्रित हो गई। अपने चार माह के बेटे को बचाने के चक्कर में महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिसे आनन-फानन में एसटीएच लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Joshimath Crisis: शुरु हुई थी एक दशक पहले आपदा, अब बन गई भीषण विपदा

 जानकारी के मुताबिक गांव भोट रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी अनवर हुसैन अपनी पत्नी शमा (24) व चार माह के बेटे को लेकर बाइक से बाजार जा रहे थे। बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर पहुंचने पर उनकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। बच्चे को बचाने के प्रयास में शमा बाइक से गिर गई। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। जबकि हादसे में पति व बच्चे को कुछ नहीं हुआ।

घटना के बाद महिला को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका शमा के दो बच्चे हैं। एक बड़ी बेटी तथा एक चार माह का बेटा है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- जोशीमठः होटलों को गिराने का काम जारी, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की याचिका पर SC में कल होगी सुनवाई

संबंधित समाचार