दिशा पटानी के पिता को हुआ कोरोना, साथ में दो और अफसर कोविड-19 से संक्रमित
बरेली (उत्तर प्रदेश)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की सतर्कता इकाई के दो अन्य अधिकारी भी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। दिशा के पिता जगदीश पटानी यहां राज्य बिजली विभाग की सतर्कता इकाई में डिप्टी एसपी हैं। जगदीश पटानी और दो अन्य अधिकारी …
बरेली (उत्तर प्रदेश)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की सतर्कता इकाई के दो अन्य अधिकारी भी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। दिशा के पिता जगदीश पटानी यहां राज्य बिजली विभाग की सतर्कता इकाई में डिप्टी एसपी हैं।
जगदीश पटानी और दो अन्य अधिकारी ट्रांसफार्मर घोटाले की जांच कर रहे थे और वे लखनऊ से बरेली आए हुए थे। उनके कोरोना जांच के परिणाम आने के बाद जोनल चीफ इंजीनियर के कार्यालय को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।
