शाहजहांपुर: बंदी की अस्पताल में मौत, हत्या के आरोप में जेल में था बंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। जिला जेल में एक विचाराधीन बंदी की सुबह आठ बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे जेल अस्पताल के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान एक घंटे बाद बंदी की मौत हो गई। विचाराधीन बंदी 60 वर्षीय राम भरोसे थाना कलान के गांव गंगौरा का रहने वाला था।

वर्ष 1997 में गांव के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल में था। उसकी जेल से जमानत हो गई थी। उसके बाद कोर्ट में तारीख पर नहीं गया था। उसका कोर्ट से गिरफ्तार वारंट जारी हो गया था। कलान पुलिस ने 25 नवंबर 22 को गिरफ्तार करके जेल में दाखिल किया था।

जेल अधीक्षक मीजाजी लाल ने बताया कि बंदी को सांस आदि की बीमारी थी। वह बीमार चल रहा था। उसकी सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी और जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई। उसके परिवार वालों को फोन पर सूचना दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार