मुरादाबाद: अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, पोकलैंड और डंपर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा क्षेत्र में मनमाने तरीके से की जा रही थी मिट्टी खनन

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लंबे समय से चलता है। यहां बड़ी मशीनों से मिट्टी खोदाई की जा रही है। अवैध खनन की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर परमानंद सिंह ने छापा मारा। इसकी सूचना पर खनन माफिया मशीन और डंपर छोड़कर भाग निकले। उप जिलाधिकारी ने मशीन और डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने में भेजा।

बकैनिया गांव के खेतों मे काफी दिनों से अवैध खनन की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ रविवार को छापेमारी की। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया। वह मशीन और डंपर छोड़कर भाग निकले।

 उप जिलाधिकारी ने एक डंपर और पोकलैंड मशीन को कब्जे में ले लिया। बताया कि अवैध खनन की सूचना पर यहां पहुंचे तो खनन कर रहे लोग भाग निकले। पता चला है कि खनन कर रहे लोगों ने केवल मिट्टी की अनुमति ली है। उसके बाद भी पोकलैंड मशीन से खनन किया जा रहा था। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मिट्टी की खोदाई कर रही पोकलैंड मशीन और एक डंपर को सीज कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी मान्या जैन

संबंधित समाचार