Nepal Plane Crash: ममता बनर्जी से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर तक...इन भारतीय नेताओं ने जताया दुख
नई दिल्ली। पोखरा में हाल ही में शुरू हुए हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान यति एयरलाइंस का एक विमान नदी की घाटी में गिर गया। विमान में पांच भारतीयों सहित कुल 72 यात्री सवार थे जिनमें से कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना पर कई भारतीय नेताओं ने दुख जताया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेपाल के पोखरा में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति रविवार को शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘नेपाल के पोखरा में हुए दुखद विमान में बड़ी संख्या में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और घायलों के तत्काल स्वस्थ होने की कामना की।
I'm extremely distressed by the news of the tragic plane crash in Nepal's Pokhara that has claimed the lives of so many.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 15, 2023
I extend my condolences to the families of the deceased & wish speedy recovery for those injured, including the five passengers from India.
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
Deeply grieved on hearing about the air crash in Pokhara, Nepal. Our thoughts are with the affected families. https://t.co/ebXxx4rCbo
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 15, 2023
भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- नेपाल में दुखद विमान दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ओम शांति।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना की खबर से गहरा दुख हुआ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो।
Deeply pained by the tragic news of the plane crash in Pokhara in Nepal and praying for the speedy recovery and good health of the injured.
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 15, 2023
My heartfelt condolences to the bereaved families of the deceased.
May their soul attain Sadgati.
।। ॐ शांति ।।
लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले हुआ हादसा
नेपाल में विमान हादसा लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले हुआ, वह विमान पहाड़ी से टकराया. उसमें आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। वह येती एयरलाइंस का एटीआर-72 (ATR-72) विमान था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे।
An ATR-72 plane of Yeti Airlines crashed today near the Pokhara Airport while flying from Kathmandu. According to the info provided by Civil Aviation Authority of Nepal, 5 Indians were travelling on this flight. Rescue operations are underway. pic.twitter.com/rkLC3QbStn
— IndiaInNepal (@IndiaInNepal) January 15, 2023
नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह के समय हुआ था, हालांकि उसका पता बाद में चला। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 5 भारतीय सफर कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 5 युवक, शव बरामद
