बड़ी खबर: नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 5 युवक, शव बरामद   

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार 72 लोगों में पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। ये सभी पांच युवक यूपी के गाजीपुर जिले के बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सभी पाँचों युवकों के शव मिल गए हैं। ये युवक गाजीपुर के तीन गांवों के बताये जा रहे हैं। जो नेपाल घूमने के लिए बीती 13 जनवरी को गए थे। 

सूत्रों के अनुसार जिन पांच युवकों की विमान हादसे में मौत हुई है उनके नाम सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा , संजय ,अभिषेक कुशवाहा और अनिल राजभर हैं। स्थानीय प्रशासन ने इनके परिजनों को सूचना दे दी है। जिसके बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि नेपाल में आज एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। 

ये भी पढ़ें -Nepal Plane Crash: प्लेन में सवार थे 5 भारतीय, Indian Embassy ने की पुष्टि  

संबंधित समाचार