Earthquake : पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं 

Earthquake : पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं 

जकार्ता। पश्चिमी इंडोनेशिया में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र समुद्र में था। भूकंप से कोई गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है, जिसका केंद्र आचे प्रांत के एक तटीय जिले सिंगकिल से 48 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 48 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 

इंडोनेशिया की आबादी 27 करोड़ से अधिक है। प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर इसकी स्थिति के कारण यहां भूकंप का खतरा अधिक रहता है। गौरतलब है कि पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 21 नवंबर को आए 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गए थे और करीब 600 लोग घायल हुए थे। 

इससे पहले सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सुनामी में करीब 4,340 लोग मारे गए थे। वहीं 2004 में हिंद महासागर में एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे। 

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

ताजा समाचार

पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमला, बाल-बाल बचे पांच जापानी नागरिक
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, जानिए 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
मुरादाबाद: BJP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पत्नी के साथ की वोटिंग, जनता से मतदान की अपील
अयोध्या: भक्तों की भीड़ से राम मय हुई भरत की तपोभूमि, सोहर गीतों पर नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
Nestle: शिशु उत्पादों की गुणवत्ता पर CCPA सख्त, अधिक चीनी मिलाने की रिपोर्ट के बाद FSSAI से संज्ञान लेने को कहा
अयोध्या: चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव पर सरयू तट पर हुई महाआरती, कई विभूतियों को मिला सम्मान