अयोध्या : तीन ब्लाकों में प्रधानों का प्रदर्शन, उठाईं कई मांगें
तारुन, बीकापुर और पूराबाजार में हुआ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। सोमवार को जिले के तारुन, पूराबाजार और बीकापुर ब्लाकों में प्रधानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक परिसर में धरना देते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों के साथ मनरेगा मजदूर भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू के नेतृत्व में प्रधानों और मनरेगा मजदूरों ने थाली व कटोरी के साथ प्रदर्शन किया। छह बिंदुओं का एक ज्ञापन बीडीओ अनीष मणि पाण्डेय को दिया। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों की ऐप के माध्यम से हाजिरी का पुरजोर विरोध किया गया है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि प्रधान संघ अध्यक्ष ऐप के माध्यम से दिनभर में दो बार हाजिरी अनिवार्य है जबकि अधिकांश ग्रामों में नेटवर्क की समस्या है। इससे मजदूरों की उपस्थित नहीं हो पा रही है। प्रधान, पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा की जाए। कृपाशंकर गिरी, अमित जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश, दिनेश शर्मा, देवी प्रसाद सिंह, सुनील प्रधान मौजूद रहे।

प्रधान संघ व मनरेगा मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक प्रांगण में प्रदर्शन किया। प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि गांव में विकास कार्यों के लिए जो मोरंग, बालू, गिट्टी, सरिया व सीमेंट का मूल्य मिलता है वह बाजार के मूल्य से काफी कम है। राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार आयोग की समस्त सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए। मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन की मजदूरी 213 रुपये से बढ़ाकर 400 की जाए। महासचिव सुरेंद्र यादव , राम जन्म यादव, रामजीत निषाद, राजेश कोरी, सुबेदार यादव, रक्षा राम यादव, तिवारी, विमलेश , रीता , मनोज कुमार, रमन लाल मौजूद रहे।
अखिल भारतीय प्रधान संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक पर धरना- प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह ने बीडीओ को प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर तमाम प्रधान व मनरेगा मजदूर शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : रक्तदान के लिए 21 महिलाओं को रक्त वीरांगना सम्मान
