अयोध्या : लखनऊ, वाराणसी, कानपुर व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ अंतिम चार में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता

अयोध्या। राज्य समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को हुए चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच 18 जनवरी को होगा।

डाभासेमर स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही राज्य समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। पहले क्वार्टर फाइनल में कानपुर मंडल टीम ने 3-0 से आजमगढ़ पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल टीम ने मेजबान अयोध्या टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 4-0 से आसानी से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ टीम ने गोरखपुर मंडल टीम पर 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।

उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच कानपुर मण्डल व वाराणसी मण्डल के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व लखनऊ मण्डल के टीमों के बीच खेला जायेगा। इस मौके पर आरएसओ चंचल मिश्रा सहित उप क्रीड़ाधिकारी, खेल प्रशिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : राज्य मास्टर्स बैडमिंटन में कानपुर को 10 स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म