अयोध्या : राज्य मास्टर्स बैडमिंटन में कानपुर को 10 स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

अयोध्या। जनपद अयोध्या  में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित  राज्य मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में कानपुर की टीम को 10 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। 35 वर्ष की आयु वर्ग में आईआईटी की मधुमिता मिश्रा ने एकल, युगल और मिश्रित युगल में तीन स्वर्ण जीते। वहीं 40 वर्ष आयु वर्ग में शुभम चड्ढा ने एकल स्पर्धा में स्वर्ण जीता।

45 वर्ष आयु वर्ग में अतुल गुप्त व अर्जुन सिंह ने युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक तो अर्जुन सिंह को एकल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इसी तरह से 50 वर्ष आयु वर्ग में भारतीय जीवन बिमा निगम के अनिल श्रीवास्तव ने एकल व मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वहीं आईआईटी कानपुर की चांदना दत्ता को एकल व मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इसी वर्ग में अतुल गुप्त और सुषमा कुमार को मिश्रित युगल का कांस्य पदक मिला। 55 वर्ष आयु वर्ग में राकेश सिंह और महेंद्र सिंह बोहरा को युगल वर्ग में स्वर्ण पदक मिला। 60 वर्ष आयु वर्ग में गुरचरण सिंह और पंकज गुप्त ने युगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में नगर आयुक्त विशाल सिंह और टाइनी टॉट्स स्कूल समूह की निदेशक बिन्नी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : सर्दी में गरीबों को लेकर सरकार संवेदनहीन : पवन पांडेय

संबंधित समाचार