Kanpur News : दस क्षेत्रों में Airtel की 5जी रफ्तार, पांच बड़े जिलों में लांच हुआ यह फास्ट इंटरनेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर के दस क्षेत्रों में 5जी रफ्तार शुरू।

Kanpur News कानपुर के दस क्षेत्रों में 5जी रफ्तार शुरू हो गई। एयरटेल कंपनी ने इसे चार अन्य जिलों की भांति कानपुर में भी इसे लांच करते हुए अभी दस क्षेत्रों में यह सेवा शुरू कर दी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के दस क्षेत्रों में 5जी रफ्तार शुरू हो गई है। एयरटेल कंपनी ने इसे चार अन्य जिलों की भांति कानपुर में भी इसे लांच करते हुए अभी दस क्षेत्रों में यह सेवा शुरू कर दी है। शहर के रावतपुर, जाजमऊ, बर्रा, आवास विकास तीन, कल्याणपुर, कृष्णा नगर, नेहरू नगर, नौबस्ता, तिलक नगर, पनकी एयरटेल 5G प्लस नेटवर्क के साथ उपलब्ध रहेगा।

देशी की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने सोमवार को अत्याधुनिक 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। इन दस स्थानों पर जैसे जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों को उपलब्ध होंगी।

5जी- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाए। सीईओ सोवन मुखर्जी ने कहा  मैं आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में एयरटेल 5जी प्लस के लांच की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं।

यह नेटवर्क 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक गतिशील है। पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं। जिससे पूरे शहर में ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।

संबंधित समाचार