बरेली: घर में खून से लथपथ मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना प्रेमनगर के कोहाड़ापीर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव उसके घर में पड़ा मिला है। मृत महिला के बेटे ने बताया आज देर शाम 5 बजे अपने घर से वह चाय पीकर मार्केट चला गया था। जब 7 बजे वह लौटा तो उसने देखा कर उसकी मां का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। वहीं उसने किसी से रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: कटान के लिए जा रही भैंसों को पकड़ा, दी तहरीर

 

संबंधित समाचार