Bareilly News : विवि में एमबीए की काउंसलिंग पूरी, आज शाम जारी होगी मेरिट

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दूसरे दिन 200 छात्र-छात्राओं को बुलाया, 128 ने कराई काउंसलिंग, मेरिट में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स 23 व 24 जुलाई को जमा करेंगे शुल्क

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में दूसरे दिन मंगलवार को भी एमबीए की काउंसलिंग जारी रही। बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं काउंसलिंग के लिए पहुंचे। बुधवार शाम को मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को शुल्क जमा करने का समय दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में चलने वाले एमबीए कोर्स में कुल 494 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। मंगलवार को दूसरे दिन 200 छात्र-छात्राओं को अपने दस्तावेजों के साथ जीडीपीआई (ग्रुप डिस्कशन एंड पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया था जिसमें से 128 छात्र-छात्राएं जीडीपीआई में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम तक मेरिट जारी कर दी जाएगी। मेरिट में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं को 23 व 24 जुलाई को छात्र-छात्राओं को शुल्क जमा करना होगा। बचे हुए छात्र-छात्राओं को जीडीपीआई के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा एमबीए एक्जेक्यूटिव की मेरिट जारी कर दी गई है। जिसकी काउंसलिंग मंगलवार और बुधवार को आयोजित की जाएगी।

एमएड की पहली काउंसलिंग 24 जुलाई को
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के तहत चलने वाले बीएड/एमएड विभाग (आईएएसई) में शैक्षिक सत्र 2026-28 के एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। संकाय की अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) संतोष अरोड़ा ने बताया कि मेरिट के आधार पर अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को प्रातः 10:00 बजे विभाग में अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।

संबंधित समाचार