VIDEO : AAP विधायक ने विधानसभा में लहराईं नोटों की गड्डियां, अस्पताल में भर्ती के लिए उगाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मोहिंदर गोयल ने सदन में रिश्वत में मिली नोटों की गड्डी दिखाई। विधायक ने पूरा मामले बताते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकला है। इसमें बड़े स्तर पर पैसों की उगाही होती है।

आप विधायक ने कहा कि सरकार का क्लौज है  कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता। इसमें बड़े स्तर पर उगाही होती है। नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मचारियों को पूरे पैसे नहीं मिलते। ठेकेदार उनमें से बहुत पैसे खुद ले लेते हैं। कर्मचारी इस मामले को लेकर अस्पताल में स्ट्राइक पर बैठे, वहां उनके साथ मारपीट हुई।

मोहिंदर गोयल के मुताबिक, उन्होंने इसकी शिकायत डीसीपी, मुख्य सचिव और उपराज्यपाल तक से की थी। उन्होंने मुझसे सेटिंग की कोशिश की कि विधायक को भी मिला लें। खुलासे के लिए मैंने उनसे सेटिंग की और डीसीपी को जानकारी दी कि 15 लाख रिश्वत का पैसे मुझे दे रहे हैं और मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता हूं, लेकिन कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं वे इतने दबंग लोग हैं कि मेरी जान ले सकते हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।   

वहीं दिल्ली विधानसभा के अंदर हंगामे को लेकर बीजेपी के चार विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया है। बीजेपी विधायक अभय वर्मा, अजय महावर, ओपी शर्मा और अनिल वाजपेयी को मार्शल्स के जरिए बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP: High Court से अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, खारिज की याचिका, जाने मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज