Kanpur Dehat: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माण कार्य की गिरी शटरिंग, चार मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में शटरिंग गिरने से चार मजदूर घायल।

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माण कार्य की शटरिंग गिर गई। जिसमें चार मजदूर घायल हो गए। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे।

कानपुर देहात, अमृत विचार। भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मूसानगर आश्रम में निर्माण कार्य की शटरिंग गिरने से चार मजदूर हरिप्रसाद निवासी ग्राम धरौली थाना मूसानगर, सचिन, डॉली निवासी किसान मोहल्ला थाना मूसानगर व इंद्रजीत निवासी छिड़का जनपद हमीरपुर घायल हो गए। सभी को मूसानगर पीएचसी ले जाया गया। जहां हरिप्रसाद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी छानबीन की रहे हैं।

 

संबंधित समाचार