अपने फेस पर ग्लो लाने के लिए इस फेस पैक का करें इस्तेमाल, यहां जानें बनाने का तरीका
अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप भी तरह-तरह की कोशिश करती होंगी। स्किन पर ग्लो लाने के लिए आपने कई कई ब्यूटी प्रोडक्ट यूज किए होंगे। वहीं इन कोशिशों के बीच क्या कभी बबल फेस मास्क का इस्तेमाल किया है। जैसा नाम से जाहिर है ये मास्क बुलबुलों से ही बनता है। इसकी खास बात ये है कि इस मास्क को बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत भी नहीं होती। बस आप जो चीजें घर में आसानी से यूज करती हैं। उन्हीं चीजों से आपको ये मास्क तैयार करना है। जो डार्क स्पॉट्स के अलावा भी कई स्किन प्रॉब्लम्स को कम करता है। तो चलिए आज हम आपको इसके बनाने का तरीका बताते हैं।
ये भी पढे़ं- फरवरी के सुहाने मौसम का लें मजा, इन खास जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
ऐसे बनाएं बबल फेस मास्क
बता दें बबल फेस मास्क बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी लें। इसका पाउडर हो तो और बेहतर। इस पाउडर में आप एक्टिवेटेड चारकोल मिलाएं। चुटकी भर बेकिंग सोडा और थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाएं। अब इन सारी चीजों को मिक्स कर लें. बेकिंग सोडा छोड़ कर बाकी चीजों को सबसे पहले अच्छे से मिक्स कर लें। आखिर में बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करके छोड़ दें। ये ध्यान रखें कि पेस्ट को न मिक्सर में डालकर मिक्स करना है न तेजी से ब्लेंड करना है। खासतौर से बेकिंग सोडा डालने के बाद तेज घुमाने से पैक का बब्ल इफेक्ट खत्म हो सकता है।
पैक लगाने का तरीका
पैक लगाने के लिए पहले चेहरे को धो लें। इसके बाद हल्के हाथ से पैक लगाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि पैक को मसाज करते हुए नहीं लगाना है। कुछ ही सेकंड्स में चेहरे पर आपको बुलबुले उठते नजर आएंगे। जब तक पैक से बुलबुल उठते रहें। उसे चेहरे पर लगा रहने दें। जब बुलबुले उठना बंद हो जाएं तब फेस वॉश कर लें। आखिर में मॉश्चराइजर जरूर लगाएं। इस मास्क से चेहरे पर आने वाले बैड बैक्टीरिया की ग्रोथ कम होती है। साथ ही स्किन टाइटनिंग और ग्लो लाने में भी ये पैक बेहद असरदार है।
ये भी पढे़ं- ठंड में फटे होंठों और बेजान बालों के लिए रामबाण हैं देसी घी, ऐसे करें इस्तेमाल
