मेघालय के कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिलांग। मेघालय के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) मंत्री रेनिक्टन तोंगखर और राज्य के चार अन्य मौजूदा विधायकों ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोंगखर के अलावा इस्तीफा देने वालों में तृणमूल कांग्रेस के विधायक शीतलंग पाले, कांग्रेस के निलंबित विधायक मायरालबॉर्न सिएम और पीटी सावक्मी तथा निर्दलीय विधायक लम्बोर मालनगियांग शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता के बागी विधायकों के खिलाफ अमर्यादित बयान से बरपा हंगामा 

सूत्रों ने दावा किया कि पांचों नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा में वर्तमान में 42 सदस्य हैं। विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने बताया, हमें पांच विधायकों का इस्तीफा मिला है। लिंगदोह यूडीपी के अध्यक्ष हैं, जो राज्य में कोनराड संगमा नीत सरकार का प्रमुख घटक है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो संगमा छह दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) का नेतृत्व करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी एमडीए का हिस्सा है, जिसके दो विधायक हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे भाजपा के विधायकों को सदन से निकाला गया 

 

संबंधित समाचार